500 ऑनलाइन ध्यान शिविर का भव्य आयोजन
श्रद्धेय आचार्य भगवंत डॉ. शिवमुनि जी महाराज सा. के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 'जैन कॉन्फ्रेंस' की 'आत्म-ध्यान योजना' द्वारा 500 विशेष ऑनलाइन (Zoom App के माध्यम से) ध्यान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अतुल जैन के कुशल मार्गदर्शन में तथा आत्म-ध्यान योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकुमार 'पिटू' कर्नावट जैन के नेतृत्व में 20 सितंबर को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया गया।
इस दो घंटे के शिविर में भारत के 16 प्रांतों और विदेश (3 देशों) के कुल 123 आत्म-ध्यान केंद्रों के माध्यम से 8500 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं तथा साधु-साध्वी भगवंत ऑनलाइन एकत्र हुए और एक साथ ध्यान साधना में भाग लिया। शिविर की शुरुआत में श्री शशिकुमार 'पिटू' कर्नावट जैन ने श्रद्धेय आचार्य भगवंत को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं समर्पित कीं। उन्होंने संघपति, अध्यक्षों तथा शिविर को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी और आने वाले समय में शिविर आयोजित करने वाले सभी संघपति अध्यक्ष का सम्मेलन करने की घोषणा की।
╔════════════════════════════════════════════════════════════════════════════
ध्यान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन: पूज्य श्रमण संघीय प्रमुख मंत्री शिरीष मुनि जी महाराज ने ध्यान के
आध्यात्मिक महत्व पर रोशनी डाली। ध्यान साधिका श्रीमती निशा जैन द्वारा सभी साधकों को सामूहिक
ध्यान एवं आलोचना करवाइ गई, आचार्य भगवंत ने ध्यान का गहरा महत्व समझाते हुए सभी को ध्यान
साधना में लीन कराया। शिविर का समापन मंगल मैत्री के माध्यम आचार्य भगवंत के मंगल पाठ से हुआ।
╚════════════════════════════════════════════════════════════════════════════
इस आयोजन को सफल बनाने में जैन कॉन्फ्रेंस एवं आत्म-ध्यान योजना के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारियों ने अमूल्य योगदान दिया। विश्वस्त मण्डल के समन्वयक श्री जसवंत जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विमल जैन एवं श्री महेन्द्र जैन तथा आत्म-ध्यान योजना के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित जी छाजेड़ जैन, योजना की महिला अध्यक्षा श्रीमती लाड जी मेहता जैन, श्रीमती रीचा जैन, श्री अभिषेक दुग्गड़ जैन, श्री वर्धमान सिंघवी जैन, श्री पुष्प ओसवाल, रविंद्र लोढ़ा जैन, दर्शना जी लुनावत जैन, श्री नीलेश कोठारी जैन, श्री विजय लोढ़ा जैन, श्री दिनेश पोखरना जैन, डॉ. अमितराय जैन, श्री विपुल जैन, श्री अमितकुमार जैन, श्रीमती संतोष जैन अनमोल सहयोग प्राप्त हुआ। यह शिविर आध्यात्मिक ऊर्जा, ध्यान साधना और आचार्यश्री के प्रति असीम भक्ति भाव का एक अभूतपूर्व संगम सिद्ध हुआ।